Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, June 25

Pages

ब्रेकिंग

महिला ने 16 साल के लड़के को प्रेम जाल में फंसाकर किया शारीरिक शोषण

  जशपुरनगर। 16 वर्षीय किशोर को अपने प्रेम जाल में फांस कर उसका शारीरिक शोषण और अपहरण करने के मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय महिला कि गिरफ्ता...

 

जशपुरनगर। 16 वर्षीय किशोर को अपने प्रेम जाल में फांस कर उसका शारीरिक शोषण और अपहरण करने के मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय महिला कि गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोर के पिता ने 27 अगस्त को शिकायत दर्ज कराया था कि उसका बेटा 22 अगस्त को फुटबाल मैच देखने के नाम से घर से निकल कर लापता हो गया था।   किशोर के स्वजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी। मामले में अज्ञात आरोपित के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिरो के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि जिस दिन से किशोर गायब है,उसी दिन से गांव से एक एक विवाहित महिला भी लापता है। साइबर सेल के सहयोग से मामले की जांच करने पर पुलिस को जानकारी मिली कि महिला हरियाणा के सैफीदोन थाना क्षेत्र के सानपुर गांव में है। कुनकुरी पुलिस की टीम ने इज गांव में छापा मार कर महिला के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अपहरित बालक पुलिस को मिला। महिला और किशोर को संरक्षित कर टीम कुनकुरी ले आई। पुलिस को दिए गए बयान में पीड़ित ने बताया की लगभग 6 माह पूर्व आरोपित महिला से उसका परिचय हुआ था। महिला ने उसे बहला फुसला कर अपने जाल में फांस कर उसका शारीरिक शोषण करने लगी। एक दिन उसे बिना रोक-टोक के रहने की झांसा देते हुए हरियाणा ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2)और पाक्सो एक्ट की धारा 6 के अंतर्गत अपराध क़ायम कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

No comments