Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, June 12

Pages

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री जनदर्शन का मिला सीधा लाभ, किसानों को मिली बड़ी राहत

  7 गावों के 7 सौ से अधिक किसानों के लिए 98 लाख 38 हजार रूपये जारी रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास में आयोजित होने वाले मुख्यमंत...

 

7 गावों के 7 सौ से अधिक किसानों के लिए 98 लाख 38 हजार रूपये जारी

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनदर्शन का सीधा लाभ आमजनों को मिल रहा है। जनदर्शन में  प्राप्त निर्देशों के अनुरूप बलोदाबाजार जिला प्रशासन ओला वृष्टि से प्रभावित फसल क्षति हेतु सोनाखान क्षेत्र अंतर्गत 7 गावों के 772 किसानों के लिए 98 लाख 38 हजार 528 रूपये जारी किया है। जिसमें ग्राम सुखरी के 79, छतवन 174, देवगांव 44, गनौद 59, कुशगढ़ के 156 एवं कुशभाटा के 174 प्रभावित किसान शामिल है। उक्त सभी किसानों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम राशि तहसीलदार सोनाखान के द्वारा जमा करा दिया गया है। उक्त राशि मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

गौरतलब है की 2023 में ग्राम नगेड़ा के आसपास ग्रीष्मकालीन धान का फसल लगा हुआ था जो पूरी तरह से पक चुका था। मई माह में जोरदार ओलावृष्टि हुआ जिससे धान का फसल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। ओलावृष्टि से नुकसान हुए फसल के मुआवजा हेतु मुख्यमंत्री सहित कलेक्टर को भी आवेदन बड़ी संख्या में किसानों द्वारा दिया गया था। उसी समय ओलावृष्टि हुए आस पास के गांवों में कलमीदादर, बानीखार, देवरी, नगेड़ी, सहित कुल 33 गांवों को मुआवजा मिल चुका था। पर अन्य गांवों का मुआवजा बचा हुआ था जिसे अब जारी किया गया  है।  आवेदको में शामिल नगेड़ा निवासी डीगेश पटेल ने कहा फसल क्षति से प्रभावित मेरे दादी एवं पिता जी के खाते में मुआवजा राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार   व्यक्त किया हैं।

No comments

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को 2-1 से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

144 पौवा देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

छात्रावास अधीक्षकों की पदस्थापना में पूर्ण पारदर्शिता बरती ज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर त...

प्रसव के बाद महिला की मौत, 3 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सीएमएच...

पंडरी स्थित ट्रस्टी की जमीन को अजय तिवारी ने भू.माफिया हरिबल...

एम्बुलेंस सेवा नहीं मिलने से नवजात की मौत, जिम्मेदार कौन ?

105 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

उत्तराधिकार को लेकर दत्तक पिता का दावा खारिज