Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, August 21

Pages

ब्रेकिंग

खाना बनाने में देरी की वजह से बहू ने सास पर किया हमला, थाने पहुंचा मामला

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक परिवार में घरेलू विवाद हिंसक मोड़ पर पहुंच गया, जब एक बहू ने अपनी सास पर गर्म तवे से हमला कर...

  

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक परिवार में घरेलू विवाद हिंसक मोड़ पर पहुंच गया, जब एक बहू ने अपनी सास पर गर्म तवे से हमला कर दिया। इस घटना से महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण खाना बनाने में देरी बताया जा रहा है।

दरअसल, यह घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र में 5 सितंबर 2024 की सुबह करीब 11:30 बजे की है। अवंती विहार इलाके की निवासी सास मंजू मिश्रा किचन में खाना बना रही थीं।

इसी दौरान बहू सपना मिश्रा ने खाना तैयार करने में देरी को लेकर विवाद शुरू कर दिया। बहू ने गाली-गलौज की और विवाद बढ़ गया। बहस के दौरान बहू ने गुस्से में आकर रसोई में रखा गर्म तवा उठाकर सास पर वार कर दिया, जिससे वह जल गई। घायल सास ने मामले की शिकायत खम्हारडीह थाने में की है।
सास ने बहू पर लगाया ताने मारने का आरोप

पीड़ित सास ने आरोप लगाया कि बहू अक्सर उसके साथ दुर्व्यवहार करती है, उसे ताने मारती है और गाली-गलौज भी करती है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उनके बीच झगड़ा हुआ हो, लेकिन इस बार बहू ने हद पार कर दी। सास का कहना है कि वह पहले भी इन विवादों को नजरअंदाज करती रही।

खम्हारडीह थाना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया है और मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल बहू से पूछताछ जारी है।

No comments

मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा

सहायक ग्रेड तीन एवं कोर्ट मैनेजर के पद की कौशल परीक्षा 24 अग...

पक्के मकान के बारे में कभी सोचा ही नहीं था, बनने के बाद लगत...

नव नियुक्त मंत्री गणों को मंत्रालय में कक्ष आबंटित

5.84 करोड़ की लागत से बनेगा दुलदुला मार्ग ग्रामीणों की वर्षो...

लुण्ड्रा को मिला 10 करोड़ का विद्युत विस्तार

छत्तीसगढ़ की धरोहर से रूबरू हुई नई पीढ़ी - जनसंपर्क विभाग की प...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने की सौजन्य...

17 बच्चों समेत 71 की मौत, नाइजीरिया मस्जिद हमले में 27 नमाजि...

पूरी तरह AI जनरेटेड फिल्म चिरंजीवी हनुमान का एलान