Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 25

Pages

ब्रेकिंग

24 घंटों में 6 बच्‍चों का हुआ जन्‍म, खुशी से झूम उठा परिवार

  बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले से एक खुशखबरी सामने आई है। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पुरूर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की ...

 

बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले से एक खुशखबरी सामने आई है। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पुरूर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पिछले 24 घंटों में इस स्वास्थ्य केंद्र में 6 नार्मल डिलीवरी सफलतापूर्वक कराई गईं हैं। इस प्रकार, पीएचसी पुरूर ऐसा पहला स्वास्थ्य केंद्र बन गया है, जहां 24 घंटे के भीतर 6 प्रसव कराए गए हैं। यह उपलब्धि इस क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इस सफलता से पीएचसी पुरूर के कर्मचारियों और स्टाफ का मनोबल भी बढ़ा है। सभी प्रसव पूर्ण रूप से सुरक्षित रहे और मां-बच्चे दोनों स्वस्थ्य हैं। पीएचसी पुरूर की इस उपलब्धि के लिए यहां के स्टाफ नर्स हेमबती नेताम, सोनल मसीह, कुसुम साहू, भारती साहू, वार्ड आया यशोमति साहू और आरएमए कमल किशोर सिन्हा का अहम योगदान रहा। इन सभी ने प्रसवों को सहज और सुरक्षित रूप से संपन्न करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस उपलब्धि को लेकर सीएमएचओ (मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी) डॉ. महेश कुमार सूर्यवंशी ने पीएचसी पुरूर के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

No comments

रायपुर में पत्थर से सिर कुचलकर युवक का मर्डर

रायपुर में बोरी के अंदर मिली सड़ी-गली लाश

स्वस्थ प्रदेश से ही बनाएंगे समृद्ध प्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. ...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर मालदीव पहुँचे

शिव मंदिर जिसके लिए थाईलैंड-कंबोडिया के बीच छिड़ा युद्ध

Ullu, ALTT, Desiflix जैसे OTT प्लेटफॉर्म बैन

यश दयाल पर एक और रेप का आरोप

बरसात के मौसम में सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंचे

चोरी की 5 सोल्ड बाइक के साथ चोर गिरोह के 3 गिरफ्तार

महानदी जल विवाद का हो सकता है समाधान