Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 30

Pages

ब्रेकिंग

देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाई जहाज में तकनीकी खराबी

  रांची । झारखंड के देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाई जहाज में आज तकनीकी खराबी आ गई है। हवाई जहाज में तकनीकी खराबी के कारण प्रध...

 

रांची । झारखंड के देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाई जहाज में आज तकनीकी खराबी आ गई है। हवाई जहाज में तकनीकी खराबी के कारण प्रधानमंत्री श्री मोदी देवघर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। श्री मोदी अभी भी देवघर हवाई अड्डे पर ही हैं और उन्हें दिल्ली पहुंचने में विलंब हो रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के जमुई के खैरा प्रखंड के बल्लोपुर गांव में बिरसा मुंडा की 150 में जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भाग लेकर दिल्ली लौटने के लिए देवघर हवाई अड्डा आए थे तभी विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली। इस बीच गोड्डा में चुनाव प्रचार के लिए आए राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर बीते एक घंटे से गोड्डा में रूका है। एटीसी की तरफ से उन्हें क्लीयरेंस नहीं मिल रहा है जिसके कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बवाल मचाया दिया है। ज्ञातव्य है कि राहुल गांधी शुक्रवार को महगामा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के लिए वोट मांगने आए थे।राहुल गांधी को इसके बाद बोकारो के बेरमो में चुनाव प्रचार के लिए जाना है।

No comments