Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, August 8

Pages

ब्रेकिंग

दिसंबर के पहले हफ्ते से पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

 

 रायपुर। पहाड़ी इलाकों से सीधी बर्फीली हवा आ रही है। इसका ज्यादा असर प्रदेश के उत्तरीय इलाके में ज्यादा पड़ रहा है। प्रदेश के उत्तरीय जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर गया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंड का असर बढ़ा। अब हिमाचल प्रदेश में भी बर्फ गिर रही है। उत्तरीय हवा की रफ्तार बढ़ने का अनुमान है। ऐसा होता है तो दिसंबर के पहले सप्ताह से ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता, जो पूरे महीने बना रहेगा। मौसम का बड़ा बदलाव दुर्ग में दिन का पारा 30.4 डिग्री सामान्य से अधिक और रात का पारा 11.4 डिग्री समान्य से 5.8 डिग्री तक गिर गया है। बुधवार को रायपुर में आसमान साफ रहने की सांभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री और 14 डिग्री के आसपास रहने की सांभावना है। आगामी दो दिनों में छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है, साथ ही वातावरण के मध्य स्तर में नमी आ रही है। सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में 29 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में गिरावट लगातार जारी रह सकता है।

No comments

अनवर ढेबर के बेटे शोएब को जेल में बवाल काटना पड़ा भारी

छत्तीसगढ़ सिविल सोयायटी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया ऑफर

जमानत मिलने के बाद जुलूस निकालना पड़ गया भारी, पुलिस ने फिर ...

फोन चलाने से रोका तो भाई ने बेरहमी से कर दी बहन की हत्या

प्राइमरी स्कूल के एक ही रूम में लगती है तीन क्लास

नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म

24 लाख के इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर

महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी

ट्रंप टैरिफ के सामने नहीं झुकेंगे मोदी, सामने आया पहला रिएक्...

'अभी तो बस शुरुआत है...' भारत के पलटवार पर Trump का जवाब, कह...