Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 11

Pages

ब्रेकिंग

भेड़िये से लड़ी महिला से सीएम ने वीडियो संवाद कर जाना हालचाल

  भोपाल। छिंदवाड़ा के खकरा चौरई गांव में खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर विगत शुक्रवार सुबह भेड़िए ने हमला कर दिया था। दोनों महिलाएं करीब ...

 

भोपाल। छिंदवाड़ा के खकरा चौरई गांव में खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर विगत शुक्रवार सुबह भेड़िए ने हमला कर दिया था। दोनों महिलाएं करीब आधे घंटे तक भेड़िए से लड़ती रहीं। इस दौरान एक महिला ने पास ही में रखे फावड़े से भेड़िए के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। भेड़िये से हुई उस भिड़ंत में दोनों महिलाएं भी घायल हो गई थीं, जिनका फिलहाल अस्पताल में उपचार चल रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोबाइल से वीडियो कॉल पर संवाद कर घायल बुजुर्ग महिला भुजलो बाई का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने उन्हें एयर एंबुलेंस से भोपाल बुलवाकर बेहतर इलाज कराने का आश्वासन भी दिया।  सीएम ने घायल महिला भुजलो बाई डेहरिया से पूछा, आपकी तबीयत कैसी है ? तो उन्होंने कहा तबीयत ठीक नहीं हैं। ये सुनकर सीएम ने महिला से कहा- मैंने कलेक्टर से कहा है, अभी वह आपसे मिलने आएंगे। एसपी-कलेक्टर डॉक्टर से भी बात करेंगे और अगर वहां आपकी तबीयत ठीक नहीं है तो हम आपको भोपाल बुलवा लेंगे, ताकि आपका अच्छा इलाज हो जाए। सीएम ने पीड़ित महिला को सांत्वना देते हुए कहा कि आप बहुत बहादुर महिला हैं। आप मप्र की शान हैं। आप पर मध्य प्रदेश को गर्व होना चाहिए। अगर जरूरत लगेगी तो हम आपको एयर एंबुलेंस से बुलाएंगे और भोपाल में और अच्छा इलाज कराएंगे। आप किसी तरह की चिंता मत करना। यह बहुत बढ़िया काम है। आपने अपनी वीरता का परिचय अच्छे ढंग से दिया है। 

No comments

पी.एम फसल बीमा योजना: किसानों की फसलों के लिए सुरक्षा कवच

मंत्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जोएल...

हाथियों से सुरक्षा के लिए नई पहल

उद्योग मंत्री देवांगन ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियो...

3 करोड़ की हेरोइन केस...IB-NCB-ATS की एंट्री

मतांतरण के विरोध में ग्रामीणों ने गांव के बाहर लगाया बोर्ड

मधुमक्खियों के हमले में महिला की मौत

सड़क पर रील्स बनाने के मामले में हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया

अनवर ढेबर के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज