Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, August 8

Pages

ब्रेकिंग

डॉक्टर ने सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

  बिलासपुर। जशपुर में रहने वाली अनुप्रिया सिंह(26) डाक्टर थीं। उन्होंने सिम्स से ही अपनी डाक्टरी की पढ़ाई पिछले साल पूरी की थी। इसके बाद व...

 

बिलासपुर। जशपुर में रहने वाली अनुप्रिया सिंह(26) डाक्टर थीं। उन्होंने सिम्स से ही अपनी डाक्टरी की पढ़ाई पिछले साल पूरी की थी। इसके बाद वह अंबिकापुर में रहकर डाक्टरी कर रही थीं। शनिवार को वे परिचित की शादी में शामिल होने के लिए शहर आई थीं। शादी में शामिल होने के बाद वे सिम्स गर्ल्स हास्टल में रहने वाली अपनी दोस्तों से मिलने के लिए हास्टल आ गईं। रात को वे हास्टल में ही थी। दोपहर करीब 12 बजे तक वे दोस्तों से बातें कर रही थीं। 12 बजे उनकी सहेलियां कमरे में छोड़कर बाहर निकल गईं। करीब 40 मिनट के बाद जब वे लौटी तो अनुप्रिया का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसकी जानकारी तत्काल सिम्स के अधिकारियों को दी गई। सिम्स के अधिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने डाक्टर की सहेलियों से प्रारंभिक पूछताछ की है। इसमें घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। इधर डाक्टर के स्वजन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। वे बिलासपुर के लिए निकल गए हैं। स्वजन के आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

No comments

अनवर ढेबर के बेटे शोएब को जेल में बवाल काटना पड़ा भारी

छत्तीसगढ़ सिविल सोयायटी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया ऑफर

जमानत मिलने के बाद जुलूस निकालना पड़ गया भारी, पुलिस ने फिर ...

फोन चलाने से रोका तो भाई ने बेरहमी से कर दी बहन की हत्या

प्राइमरी स्कूल के एक ही रूम में लगती है तीन क्लास

नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म

24 लाख के इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर

महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी

ट्रंप टैरिफ के सामने नहीं झुकेंगे मोदी, सामने आया पहला रिएक्...

'अभी तो बस शुरुआत है...' भारत के पलटवार पर Trump का जवाब, कह...