Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, June 17

Pages

ब्रेकिंग

मुक्त विवि में कर्मचारियों की भर्ती करने नए पद होंगे स्वीकृत

   बिलासपुर। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में वर्षों से लंबित मानसेवियों की नियमित भर्ती का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। उच्च...

 

 बिलासपुर। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में वर्षों से लंबित मानसेवियों की नियमित भर्ती का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। उच्च शिक्षा सचिव आर. प्रसन्ना (आइएएस) ने शुक्रवार को कर्मचारियों की नियमितीकरण मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि 15 दिसंबर तक नए पदों की स्वीकृति के प्रयास पूरे होंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकेगा। कर्मचारियों और विश्वविद्यालय प्रशासन दोनों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। शुक्रवार को उच्च शिक्षा सचिव आर.प्रसन्ना शहर प्रवास पर थे। शाम चार बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले विश्वविद्यालय के स्टूडियो पहुंचे, जहां रिकार्ड होने वाले वीडियो लेक्चर की जानकारी ली और स्थापित स्टूडियो की काफी बेहतर बताया। फिर लैब, स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी, पुस्तक वितरण विभाग व योग विभाग पहुंचे। निरीक्षण के दौरान संपर्क कक्षाओं में पहुंचे छात्रों से भी बातचीत की। इस दौरान कुलपति प्रो. बंश गोपाल सिंह, कुलसचिव भुवन सिंह राज और विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक और कर्मचारी भी उपस्थित थे। 

No comments

छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के छह पदाधिकारी व सदस्य 7-7 साल रहे...

शास्त्री मार्केट शराब दुकान का सुपरवाइजर 5 लाख लेकर फरार

7 चोरी की मोटरसायकिल के साथ चार गिरफ्तार

सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाना हमारी सर्वाे...

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक...

रानीझाप एनीकट सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए 4.30 करोड़ रूपए की ...

क्लोज सीजन में मत्स्याखेट 15 अगस्त तक पूर्णतः प्रतिबंध

'कोरबा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम'

राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने वाले अधिका...

जून से खुले स्कूलों के पट, पहले दिन पहुंचे बच्चों का हुआ स्व...