Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, August 7

Pages

ब्रेकिंग

धरती आबा बिरसा मुंडा को जयंती पर नमन: खरगे-राहुल

  नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष की नेता राहुल गांधी ने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी सभ्यता के संरक्षण...

 

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष की नेता राहुल गांधी ने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी सभ्यता के संरक्षण की लड़ाई में अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर आज नमन किया। श्री खरगे ने कहा “अबुआ राज एते जाना, महारानी राज टुंडू जाना। जल-जगंल-जमीन एवं आदिवासी सभ्यता व संस्कृति की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उलगुलान करने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी, धरती आबा, भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। वे करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्रोत हैं व रहेंगे।" उन्होंने झारखंड स्थापना दिवस पर भी राज्य के लोगों को बधाई दी और कहा "प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण, झारखंड राज्य के सभी बहन-भाईयों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। आने वाला कल आप सभी के लिए सुखद, समृद्ध एवं ख़ुशहाल बने, हमारी यही कामना है।" श्री गांधी ने कहा "आदिवासी महानायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। आदिवासी अस्मिता के लिए उनका संघर्ष और जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा के लिए उनका बलिदान हमें सदा प्रेरित करता रहेगा।"

No comments

पुलिस ने खोज निकाले 50 लाख के गुम मोबाइल, 250 लोगों को लौटाए...

पुलिसकर्मियों पर गबन का आरोप

युवक ने धारदार हथियार से कर दी हत्या

मोदी ने धामी से ली धराली आपदा और राहत एवं बचाव कार्यों की जा...

उत्तरकाशी पहुंचे धामी ने आपदा नियंत्रण कक्ष से की राहत एवं ब...

स्वाधीनता दिवस हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक : मुख्यमंत्...

जीवन में उच्चतम मापदंड स्थापित करने वाला ही खिलाड़ी: मुख्यमं...

छत्तीसगढ़ में बिना मान्यता के चल रहे 330 नर्सरी स्कूलों के म...

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक माओवादी किया ढेर

20 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी 'परिणीता', फिल्म का ट्रेलर ...