Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, August 8

Pages

ब्रेकिंग

मुकेश बंसल बने सीएम के सचिव

  रायपुर: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार बंसल को मुख्यमंत्री के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ब...

 

रायपुर: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार बंसल को मुख्यमंत्री के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बंसल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी महत्वपूर्ण विभागों में रहे हैं। फरवरी 2024 में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटे हैं। इसके बाद से वह प्रदेश में वित्त विभाग व वाणिज्य कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) विभाग के सचिव और अध्यक्ष, पेंशन निराकरण समिति का दायित्व संभाल रहे हैं। वहीं 2004 बैच के आईएएस अमित कटारिया को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार ने 22 दिसंबर को इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। कटारिया के पदभार ग्रहण करते ही अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ इस पदभार से मुक्त हो जाएंगे। कटारिया 2017 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। सितंबर 2024 में ही कटारिया ने प्रदेश में जॉइनिंग दे दी थी, मगर अभी तक उन्हें कोई विभाग नहीं मिला था। वहीं कुछ दिन पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया था।

No comments

अनवर ढेबर के बेटे शोएब को जेल में बवाल काटना पड़ा भारी

छत्तीसगढ़ सिविल सोयायटी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया ऑफर

जमानत मिलने के बाद जुलूस निकालना पड़ गया भारी, पुलिस ने फिर ...

फोन चलाने से रोका तो भाई ने बेरहमी से कर दी बहन की हत्या

प्राइमरी स्कूल के एक ही रूम में लगती है तीन क्लास

नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म

24 लाख के इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर

महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी

ट्रंप टैरिफ के सामने नहीं झुकेंगे मोदी, सामने आया पहला रिएक्...

'अभी तो बस शुरुआत है...' भारत के पलटवार पर Trump का जवाब, कह...