Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

स्पाइक होल के चपेट में आकर जवान घायल

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के लगाए स्पाइक होल की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। घटना रविवार की है, जब सुरक्षा बलो...

 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के लगाए स्पाइक होल की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। घटना रविवार की है, जब सुरक्षा बलों की टीम सर्चिंग पर निकली थी। घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह नक्सली हमला बासागुड़ा थानाक्षेत्र के पुन्नूर में हुआ। घायल जवान की पहचान आशीष नाग के रूप में हुई है जो दंतेवाड़ा DRG में पदस्थ हैं। अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जवान की संयुक्त टीम रविवार को सर्चिंग अभियान पर निकली थी। ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के लगाए स्पाइक की चपेट में आकर जवान घायल हो गया। 

No comments