Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, June 11

Pages

ब्रेकिंग

अचानकमार टाइगर रिजर्व से निकली बाघिन

  कोरबा। कटघोरा वन मंडल के अंतिम छोर पसान से लगे मारवाही क्षेत्र के बम्हनी जंगल में बाघिन ने दस्तक दे दी है। गले में कॉलर आईडी लगे होने की...

 

कोरबा। कटघोरा वन मंडल के अंतिम छोर पसान से लगे मारवाही क्षेत्र के बम्हनी जंगल में बाघिन ने दस्तक दे दी है। गले में कॉलर आईडी लगे होने की वजह से वन विभाग को उसके पल-पल की गतिविधियों का पता चल रहा है। अचानकमार टाइगर रिजर्व से विचरण करते पहुंची बाघिन कभी भी कटघोरा वन मंडल में पहुंच सकती है। वन विभाग ने मरवाही वन क्षेत्र से लगे पाली, चैतमा व पसान क्षेत्र के ग्रामीणों को सतर्क किया है। हाथियों के दल के विचरण से कटघोरा वन मंडल पहले से थर्राया है। अब बाघिन के भी दस्तक देने की जानकारी सामने आई है। वन अमले की टीम ने मरवाही और पसान के बीच निगरानी शुरू कर दी है। बाघिन का विचरण क्षेत्र कोडगार के निकट जंगल को बताया जा रहा है। मरवाही क्षेत्र में बाघिन ने गाय को भी अपना शिकार बनाया है। उसके पंजे के निशान भी मिले हैं। अचानकमार टाइगर रिजर्व व मरवाही जंगल के बीच दो अन्य बाघों के भी विचरण की जानकारी सामने आई है। वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि पसान और पाली वन परिक्षेत्र पुराने समय से ही बाघों का रहवास क्षेत्र रहा है। बीते वर्ष भी पाली के चैतुरगढ़ के निकट बाघ को देखा गया था।

No comments

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को 2-1 से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

144 पौवा देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

छात्रावास अधीक्षकों की पदस्थापना में पूर्ण पारदर्शिता बरती ज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर त...

प्रसव के बाद महिला की मौत, 3 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सीएमएच...

पंडरी स्थित ट्रस्टी की जमीन को अजय तिवारी ने भू.माफिया हरिबल...

एम्बुलेंस सेवा नहीं मिलने से नवजात की मौत, जिम्मेदार कौन ?

105 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

उत्तराधिकार को लेकर दत्तक पिता का दावा खारिज