Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, July 28

Pages

ब्रेकिंग

भाजपा ने दिल्ली में 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

  नयी दिल्ली  । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें कांग्रेस और...

 

नयी दिल्ली  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने वाले बड़े नाम भी शामिल हैं। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को स्वीकृति दी है। पहली सूची में आदर्श नगर सीट से राजकुमार भाटिया, रोहिणी से विजेन्द्र गुप्ता, करोलबाग (सु) से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम, जनकपुरी से आशीष सूद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, नयी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, कालकाजी से मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के खिलाफ रमेश बिधूड़ी, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय और विश्वास नगर से ओमप्रकाश शर्मा प्रमुख नाम हैं।

No comments