Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, August 12

Pages

ब्रेकिंग

बेटे के साथ मिलकर की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार

  रायपुर। थाना डीडीनगर क्षेत्रांतर्गत महादेवघाट रायपुरा में महिला की हत्या के आरोपित उसके पति और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित...

 

रायपुर। थाना डीडीनगर क्षेत्रांतर्गत महादेवघाट रायपुरा में महिला की हत्या के आरोपित उसके पति और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित राजू कुर्रे उर्फ भोला सतनामी (62) और विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि वारदात को 26 अक्टूबर 2024 को अंजाम दिया गया था। मृतिका सुखवंतिन धीवर का शव एक दुकान में मिला था। उसकी लाश के पास बांस का डंडा पड़ा था और शरीर पर चोट के निशान थे। उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उसकी मौत पीटने के कारण हुई थी। सूचना के बाद पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में यह सामने आया कि मृतका का पति और पुत्र दोनों फरार थे, जो अक्सर उससे विवाद करते रहते थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की और मुखबिरों से जानकारी प्राप्त की। टीम ने दोनों आरोपित राजू कुर्रे उर्फ भोला सतनामी (62 साल) और विधि से संघर्षरत एक बालक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि किसी बात को लेकर उनका मृतका के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद वे लोग फरार हो गए थे, जिसे अब पकड़ लिया गया है।

No comments