Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 25

Pages

ब्रेकिंग

निकाय चुनाव के लिए गरियाबंद और राजनांदगांव जिले में प्रत्याशियों का ऐलान किया गया

    रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आज गरियाबंद और राजनांदगांव जिले के निकायों में न...

  

रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आज गरियाबंद और राजनांदगांव जिले के निकायों में नगर पंचायत, नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। इनमें गरियाबंद में 5 नगर पंचायत अध्यक्ष समेत गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। जारी सूची के मुताबिक, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रशांत मानिकपुरी को मैदान में उतारा गया है। जबकि राजिम नगर पंचायत में महेश यादव, फिंगेश्वर नगर पंचायत में उत्तम राजवंशी, कोपरा नगर पंचायत में रूपनारायण साहू, छुरा नगर पंचायत में लुकेश्वरी निषाद और देवभोग नगर पंचायत में अनिता विकास उपाध्याय को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है। इधर राजनांदगांव जिले की सूची में पार्टी ने डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद के 15 वार्ड के साथ नगर पंचायत और लाल बहादुर नगर के 15-15 वार्ड के पार्षद प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने छुरिया नगर पंचायत अध्‍यक्ष के लिए अजय पटेल को प्रत्‍याशी घोषित किया है। लाल बहादुर नगर पंचायत के लिए देवेंद्र साहू को अध्‍यक्ष पद के लिए प्रत्‍याशी घोषित किया है।

यहां देखें लिस्ट गरियाबंद जिला



 





यहां से देखें राजनांदगांव जिले की लिस्ट.... 

 

No comments