Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 18

Pages

ब्रेकिंग

एक अप्रैल से महिलाओं के हाथ होगा रेडी टू ईट फूड

   रायपुर। प्रदेश में पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के अंतर्गत रेडी टू ईट की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर ...

 

 रायपुर। प्रदेश में पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के अंतर्गत रेडी टू ईट की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक अप्रैल से छह जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, कोरबा, रायगढ़ और बलौदबाजार की महिला स्व-सहायता समूह जिम्मेदारी संभाल लेंगे। पहले चरण में छह जिलों को ही शामिल किया गया है। इसके बाद धीरे-धीरे संख्या बढ़ाई जाएगी। महिला व बाल विकास विकास विभाग की सचिव शम्मी आबादी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि रेडी टू ईट को लेकर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्था की जानी है। यही कारण है कि सभी जिलों में रेडी टू ईट की जिम्मेदारी समूहों को नहीं दी गई है। गाइडलाइन के अनुसार, समूहों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बताते चलें कि प्रदेश में वर्ष-2009 से संचालित रेडी टू ईट की जिम्मेदारी पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने 20 नवंबर, 2022 को महिला स्व-सहायता समूह से छीनकर निजी कंपनी को सौंप दी थी। इससे महिलाओं के स्वजन को मिलाकर करीब तीन लाख लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए थे। भाजपा ने इसका जमकर विरोध किया था। प्रदेश में 1786 महिला स्व सहायता समूह हैं।

No comments