Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 29

Pages

ब्रेकिंग

कलेक्टर नम्रता गांधी के बाद हरीश एस का भी पीएम ट्रॉफी के लिए चयन

   रायपुर। धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी के बाद सुकमा कलेक्टर हरीश एस का चयन प्रतिष्ठित पीएम अवॉर्ड के लिए हुआ है। सिविल सर्विस डे के मौके पर...

 

 रायपुर। धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी के बाद सुकमा कलेक्टर हरीश एस का चयन प्रतिष्ठित पीएम अवॉर्ड के लिए हुआ है। सिविल सर्विस डे के मौके पर 21 अप्रैल को दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। साल 2015 बैच के आईएएस हरीश एस को सुकमा में समग्र विकास के लिए किए गए कामों के लिए पुरुस्कार दिया जाएगा। आईएएस नम्रता गांधी को जल संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। मूल रूप से तमिलनाडु के मदुरई जिले के रहने वाले हरीश एस को सुकमा में बतौर कलेक्टर पहला जिला मिला है। बताते चलें कि हरीश एस ने 7 सितंबर 2015 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की थी। हरीश एस तमिलनाडु के मदुरई के रहने वाले हैं। इनका जन्म छह नवंबर 1987 को हुआ है। पिता जल संसाधन विभाग में इंजीनियर थे। इनकी मां एक निजी अस्पताल में काम करती थीं। हरीश इकलौती संतान हैं। उन्होंने टीवीएस स्कूल मदुरई से 12वीं की पढ़ाई की थी। इसके बाद चेन्नई में स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग गिंडी से मैन्युफैक्चरिंग ब्रांच से बीटेक की उपाधि प्राप्त की। इंजीनियरिंग करने के बाद हरीश ने कुछ समय तक साफ्टवेयर कंपनी और बैंक में नौकरी की। 

No comments