Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 20

Pages

ब्रेकिंग

बीजापुर में एक और नक्सल हमला… IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर के बासागुड़ा में हुए IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल हो गए। घायलों की पहचान मृदुल बर्मन और इशाक खान के रूप मे...

 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर के बासागुड़ा में हुए IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल हो गए। घायलों की पहचान मृदुल बर्मन और इशाक खान के रूप में हुई है। दोनो CRPF के कोबरा बटालियन के जवान हैं। अधिकारियों ने बताया कि CRPF 229 बटालियन और कोबरा की ज्वाइंट टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दोनों जवान घायल हो गए। अल सुबह दोनो घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में इलाज जारी है। दोनो की सर्जरी की जा रही है। इस बीच बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के कमकानार के ग्रामीण मुकेश हेमला की हत्या के आरोपी नक्सली मंगल उइका को पुलिस ने कमकानार बाजार से गिरफ्तार किया है। बुधवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार गत वर्ष 22 दिसंबर को रेड्डी मुर्गा बाजार से वापसी के दौरान मुकेश हेमला को गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सलियों ने मुखबिरी के संदेह में अपहरण कर हत्या कर दी थी। उसका शव अगले दिन रेड्डी के सूखा तालाब के पास मिला था। इस मामले में डीआरजी की संयुक्त टीम ने घटना में शामिल आरोपित जन मिलिशिया सदस्य को पकड़ा है।

No comments