Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 17

Pages

ब्रेकिंग

साल दर साल टूटा धान खरीदी का रिकार्ड

धान खरीदी का आज अंतिम दिन, देर रात तक चलेगी धान की खरीदी प्रदेश में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की  हुई खरीदी 25.49 लाख किसानों...

धान खरीदी का आज अंतिम दिन, देर रात तक चलेगी धान की खरीदी
प्रदेश में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की  हुई खरीदी
25.49 लाख किसानों ने बेचा धान
धान खरीदी के एवज में किसानों को 31 हजार 089 करोड़ रूपए का भुगतान
कुल खरीदी का 121 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी
100 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव

रायपुर । छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में भी धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। धान खरीदी के अंतिम दिन आज शाम 6.45 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य के 25 लाख 49 हजार पंजीकृत किसानों ने अब तक धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 121 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 100 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है।

No comments

पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

शिक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

अलग राज्यों से लाये मजदूरों पर ब्लेड से हमला

'मोर गांव मोर पानी' अभियान बना जल संरक्षण का ऐतिहासिक जनांदो...

उद्यानिकी फसल से संतेर पोटाई हुए आर्थिक रूप से सशक्त

निजी विश्वविद्यालय केवल डिग्री न बांटें, गुणवत्तापूर्ण शिक्ष...

DAP को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा

छत्तीसगढ़ में एक झटके में शिक्षकों के 30,694 पद समाप्त

रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर लूट और हत्या, गिरफ्तार