Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 26

Pages

ब्रेकिंग

महिलाओं के उत्पाद एवं विक्रय को प्रोत्साहित करने महिला मड़ई का आयोजन 4 से 8 मार्च तक

  

रायपुर  । रायपुर स्थित साईंस कॉलेज मैदान में 4 मार्च से 8 मार्च (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। महिला मड़ई ’’सशक्त महिला समृद्ध महिला’’ विषय पर आयोजित की जा रही है। मड़ई में प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं विक्रय किया जाएगा। इस मड़ई में महिला एवं बाल विकास विभाग के समूहों के साथ अन्य विभागों के समूह जैसे-एनआरएलएम, वन विभाग, पंचायत विभाग इत्यादि की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों के विक्रय एवं प्रदर्शन के लिए निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्थानीय महिला उद्यमियों एवं महिलाओं को आगे बढ़ने हेतु अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजीकृत महिला उद्यमियों, उत्पादक, स्टार्ट-अप को भी स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदर्शनी का अवलोकन दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जा सकता है। मड़ई में प्ले जोन भी बनाया जाएगा, जिसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले एवं खेल-खिलौने की व्यवस्था की गई है।

No comments

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन 29 जुलाई से

रायपुर में नाबालिग ने दोस्त के साथ मिलकर की चोरी

छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा कल

दीवार गिरने से बच्ची की मौत...

खूंखार हथिनी ने एक और ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, पहले भी ले...

नगर निगम के विरोध में हाइवे पर उतरें लोग, लगा लंबा जाम

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बी.फार्मा डिग्रीधारियों क...

घुसपैठ रोकने के लिए सरकार की पहल

महिला सहकर्मी और छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में दो शिक्षक न...

शौर्य और बहादुरी के मिसाल थे छत्तीसगढ़ के सपूत बलिदानी लांस ...