Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 31

Pages

ब्रेकिंग

संडे को विराट के बल्ले से बरसेंगे रिकॉर्ड्स...!

  दुबई । चैंपियंस ट्रॉफी में 2 मार्च, रविवार को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। अब सवाल अं...

 

दुबई । चैंपियंस ट्रॉफी में 2 मार्च, रविवार को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। अब सवाल अंक तालिका में पहला या दूसरे नंबर का है। इस मैच में जीत वाली टीम पहले स्थान पर रहेगी। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले से पाकिस्तान में है और जबरदस्त फॉर्म में चल रही है। वहीं टीम इंडिया ने भी अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। भारत के पास दुबई में खेलने का एडवांटेज है।  टीम इंडिया के लिए अब तक खेले गए 15 चैंपियंस ट्रॉफी मैचों में विराट कोहली के नाम 651 रन हैं। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान कोहली कम से कम 51 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और टूर्नामेंट के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। धवन ने 10 चैंपियंस ट्रॉफी मैच खेले और 701 रन बनाए हैं। अगर कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ कम से कम 142 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। गेल ने 4 चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबलों में 17 मैच खेलते हुए 791 रन बनाए हैं।

No comments

राजनांदगांव जिले के ग्रामीण विद्यालयों में शिक्षकों की कमी स...

हजारों की संख्या में स्कूल बंद होने की बातें भ्रामक और तथ्यह...

अतिशेष प्रधान पाठकों और सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रि...

सरकार के कार्यों से प्रदेश में आ रही है खुशहाली : मुख्यमंत्र...

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...

वोकल फॉर लोकल’ की भावना को देवरबीजा में मिला जीवन, खादी केंद...