Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, May 19

Pages

ब्रेकिंग

साय मंत्रिमंडल का विस्तार के संकेत, 10 अप्रैल तक बनाए जा सकते हैं नए मंत्री

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 10 अप्रैल तक होने के संकेत हैं। आठ अप्रैल यानी आज छत्तीसगढ़ भाजपा के प...

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 10 अप्रैल तक होने के संकेत हैं। आठ अप्रैल यानी आज छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन का रायपुर में दौरा है। इसके साथ ही भाजपा के संगठन मंत्री शिवप्रकाश भी आ रहे हैं। ये दोनों नेता रायपुर में नौ अप्रैल को संगठन की बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बिलासपुर संभाग से भाजपा विधायक अमर अग्रवाल और दुर्ग संभाग से विधायक गजेंद्र यादव का मंत्री बनना लगभग तय है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हालिया दौरे के बाद इन दोनों नामों पर सहमति बनी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, निगम-मंडलों में नियुक्ति की बाद विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ-साथ एक दर्जन से ज्यादा संसदीय सचिवों की ताजपोशी भी होगी। इंटरनेट मीडिया में एक मैसेज भी प्रसारित हो रहा है। इसमें अंतागढ़ से विधायक विक्रम उसेंडी को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाने की चर्चा है।इसके अलावा 16 संसदीय सचिव के नियुक्त करने की भी चर्चा है। संसदीय सचिव को लेकर जिन नेताओं का नाम है। उनमें रायमुनि भगत, चैतराम अटामी, धर्मजीत सिंह, योगेश्वर राजू सिन्हा, भावना बोहरा, गोमती साय, मोतीलाल सिन्हा, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दीपेश साहू, प्रबोध मिंज, सुशांत शुक्ला, रोहित साहू, रिकेश सेन, नीलकंठ टेकाम, संपत अग्रवाल या राजेश अग्रवाल और रायमुनि भगत के नाम शामिल हैं।

No comments

शांति वार्ता के कुछ ही घंटों बाद सुमी क्षेत्र में बस पर रूसी...

रोस्टन चेस वेस्टइंडीज के नये टेस्ट कप्तान नियुक्त

नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में रचा इतिहास… पहली बार फेंक...

रायपुर में लगेगा देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों का मेला

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की बहादुरी और जज्बे को याद कर...

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हुए सब एकजुट

अटल मॉनिटरिंग पोर्टल पर सूरजपुर जिला स्वास्थ्य सेवाओं में पू...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी श्री रामभद्राचार्य को ज्ञानपी...

छोटे भाई ने पीट-पीटकर बड़े भाई की कर दी हत्या, शादी नहीं करा...

दिव्यांग ने सरकार से लगाई मदद की गुहार…हाथ में पूरी उंगलियां...