Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

दीपिका पादुकोण को मिला फॉर्च्यून इंडिया की मोस्ट पावरफुल वीमेन 2025 की लिस्ट में खास स्थान

   मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को फॉर्च्यून इंडिया की मोस्ट पावरफुल वीमेन 2025 की लिस्ट में खास स्थान मिला है। दीपिका पादुकोण...

  

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को फॉर्च्यून इंडिया की मोस्ट पावरफुल वीमेन 2025 की लिस्ट में खास स्थान मिला है। दीपिका पादुकोण आज के समय में भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उनकी स्टार पावर का कोई मुकाबला नहीं है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट्स देकर वह खुद को साबित कर चुकी हैं। अभिनेता के के साथ-साथ अब वह निर्माता भी हैं।चाहे ऑन-स्क्रीन दीपिका की परफॉर्मेंस हो, ऑफ-स्क्रीन उनकी ग्रेस या फिर उनका एंटरप्रेन्योरियल सफर, दीपिका हर फील्ड में टॉप पर रहती हैं। एक बिज़नेसवुमन के तौर पर भी उनके ब्रांड्स ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। अब वह फॉर्च्यून मैगज़ीन की कवर गर्ल बनी हैं, जो इस बात का सबूत है कि दीपिका सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि हर स्टेज की क्वीन हैं। इस तरह से मैगज़ीन ने भी उन्हें ‘द मल्टी टस्कर’ नाम दिया है। दीपिका इस बार फॉर्च्यून इंडिया की ‘मोस्ट पावरफुल वूमेन इन बिजनेस 2025’ की कवर पर अपनी जगह बनाकर छा गयी हैं। उन्हें एक मल्टीटास्कर के तौर पर पहचान मिली है, और वह इस लिस्ट में ईशा अंबानी और अनन्या बिड़ला जैसी पावरफुल महिलाओं के साथ शामिल हुई हैं। खास बात ये है कि ये लगातार तीसरी बार है जब दीपिका किसी बड़े बिज़नेस मैगज़ीन की कवर पर नजर आई हैं।

No comments