Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

रायपुर में चाकू लेकर घर में घुसे, नहा रही लड़की को बाल पकड़कर घसीटा, कैश-गोल्ड चेन गायब

  रायपुर।  रायपुर में बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 लड़कियों ने मिलकर एक युवती की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि, जब वो बाथरूम में नहा रही थी,...

 

रायपुर।  रायपुर में बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 लड़कियों ने मिलकर एक युवती की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि, जब वो बाथरूम में नहा रही थी, तब लड़कियां चाकू लेकर घर के अंदर घुस गई। बाथरूम के दरवाजे को लात मार कर खोल दिया। फिर बाल पकड़ा और घसीट कर उसकी जमकर पिटाई जानकारी के मुताबिक, यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। फैशन डिजाइनर रहनुमा ने शिकायत में बताया कि, वो भावना नगर में किराए के मकान में रहती है। रायपुर में उसकी 6 लड़कियों से पिछले चार साल से दोस्ती थी। 3 अप्रैल को रहनुमा के पास कोमल का फोन आया। उसने कहा कि, वह उसके घर आ रही है। पीड़िता रहनुमा, जिसके साथ 6 लड़कियों ने मारपीट की है। FIR के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे रहनुमा नहाने के लिए गई। इस दौरान मेन गेट से खटखटाने की आवाज आई। घर में एक दूसरी सहेली भी मौजूद थे, उसने दरवाजा खोला। तभी अलीशा, अलीशा एम, दिव्या, मंजू, कोमल और रानी घर के अंदर घुस गए। उन्होंने रहनुमा के कमरे में बाथरूम के दरवाजे पर लात मारी। जिससे वह खुल गया। फिर आरोपी लड़कियों ने उसे बाल पकड़ कर घसीटा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान उन्होंने चाकू भी पकड़ा हुआ था। मारपीट के बाद घर में बिखरा हुआ पूरा समान। लड़की के रूम में मारपीट के बाद घर में सामान बिखरा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चर्चा है कि यह मारपीट बॉयफ्रेंड के चक्कर में हुई है। लड़कियों का आपस में किसी युवक को लेकर विवाद था। इनमें से एक लड़की का युवक से ब्रेकअप हो चुका है। लेकिन उसके बावजूद युवक की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी को लेकर विवाद हुआ। हालांकि, विवाद के पीछे की वजह लड़कियों का आपसी मनमुटाव बताया गया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। मारपीट के बाद घर से कैश और गोल्ड की अंगूठी और चेन गायब है। घर में टूटा हुआ लाकर। पीड़िता ने बताया कि, मारपीट के बाद उसके गले में पहनी सोने की चेन गिर गई। इसके अलावा 5 सोने की अंगूठी और घर से करीब 30 हजार कैश गायब है। आरोपी लड़कियों ने उसका आईफोन को भी जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। पिलहाल, मामले में पुलिस FIR दर्ज कर आरोपी लड़कियों की तलाश कर रही है।

No comments