Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, August 23

Pages

ब्रेकिंग

पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं बंद

  नयी दिल्ली ।  सरकार ने जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के...

 

नयी दिल्ली ।  सरकार ने जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के क्रम में पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय ने आज यहां बताया कि भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध होंगे। वर्तमान में भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को संशोधित समयसीमा के हिसाब से वीजा की समाप्ति से पहले भारत छोड़ना होगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी जाती है।

No comments

मत्स्य निरीक्षक के 70 रिक्त पदों के पूर्ति के लिए अभ्यर्थियो...

अनियमित उपस्थिति पर सहायक शिक्षक निलंबित

योगेंद्र सिंह साहू का घर हो रहा रोशन, बिजली बिल हुआ शून्य

उज्बेकिस्तान के वैज्ञानिकों ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से...

कवर्धा अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा, महज एक माह के भीतर 145...

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोरिंग ने राज्य स्तरीय प्रतियोग...

जर्जर मकान से मिला छूटकारा, अब पक्के मकान में हो रहा है गुजा...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भरतलाल के लिए बनी सहारा

ब्रिटेन के एनआरआई उद्योगपति की 94 साल की उम्र में मौत, PM मो...

बिना स्पॉन्सर के एशिया कप खेलेगी भारतीय टीम