Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 15

Pages

ब्रेकिंग

जम्मू से आने-जाने वाली 37 ट्रेनें रद्द, बॉर्डर वाले शहरों में रात में नहीं चलेगी रेलगाड़ी

 नई दिल्ली। 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात हैं। पाकिस्तान लगातार हमले करने की कोशिश कर रहा ...


 नई दिल्ली। 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात हैं। पाकिस्तान लगातार हमले करने की कोशिश कर रहा है और हर बार मुंह की खाना पड़ रही है। यहां जानिए भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव से जुड़ी हर खबर। पाकिस्तान के हमले की आशंका के बीच पुलिस ने जैसलमेर शहर बंद करवा दिया है। पुलिस ने अलग-अलग हिस्सों में ऐलान किया कि सभी प्रकार के प्रतिष्ठान बंद कर दिए हैं। सभी दुकानें भी बंद दी जाएं। सभी लोग अपने-अपने घरों की ओर चले जाएं। किसी भी प्रकार का मूवमेंट नहीं रहेगा। पाकिस्तान सीमावर्ती जम्मू और पंजाब में नागरिकों को निशाना बना रहा है। इसे देखते हुए रेलवे ने शनिवार को जम्मू से आने-जाने वाली 37 रेल गाड़ियों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के इलाकों में रात के समय ट्रेनें नहीं चलाई जाएंगी।सेना और विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ताजा हालात की जानकारी दी गई। सेना की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने भारत ने घुसने की कोशिश की। इसके अलावा ड्रोन से मिसाइल दागने की कोशिश की। भारतीय सेना ने हमले नाकाम किए। भारत ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि पाकिस्तान अब भारतीय के सैन्य ठिकानों के साथ ही सैन्य अस्पताल और स्कूलों को भी निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। जबकि भारतीय सेना ने जवाबी हमले में इस बात का ध्यान रखा कि कोई नागरिक हताहत न हो।

No comments

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गरमाया जल जीवन मिशन और CSR मद का मुद्...

देशभर में अवैध तौर पर रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ हो रही ...

अंतरिक्ष फतह कर धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला

रोहित तोमर की पत्नी भावना हुई गिरफ्तार

'स्कूटी दीदी' बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री व...

राज्यपाल डेका ने अंतरिक्ष से लौटने पर शुक्ला को दी बधाई

राजनांदगांव के नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से सौज...

प्रदेश में अब तक 378.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

कोरबा जिले में डीएमएफ से 52 करोड़ से अधिक की लागत से 481 आंगन...

पीएम सूर्यघर योजना बनी आमजन के लिए वरदान: स्वाति यादव का बिज...