नयी दिल्ली। पहलगाम आतंकवादी हमले एवं ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर वैश्विक कूटनीतिक समर्थन जुटाने के लिए गठित सात संसदीय दल 21 मई से पांच जू...
नयी
दिल्ली। पहलगाम आतंकवादी हमले एवं ऑपरेशन सिन्दूर को
लेकर वैश्विक कूटनीतिक समर्थन जुटाने के लिए गठित सात संसदीय दल 21 मई से
पांच जून तक 33 देशों की यात्रा करेंगे और इन दलों में शामिल 51 राजनेता
एवं आठ राजनयिक पाकिस्तान में मौजूद वैश्विक आतंकवादी ढांचे और उसके
समर्थकों की पोल दुनिया के सामने खोलेंगे। सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता
पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष बैजयंत पाण्डा
के नेतृत्व वाला पहला समूह 23 मई को बहरीन, 25 मई को कुवैत, 27 मई को सऊदी
अरब और 30 मई को अल्जीरिया जाएगा। इस समूह में अन्य सदस्य भाजपा के
निशिकांत दुबे, भाजपा के फांगनोन कोन्याक, भाजपा की रेखा शर्मा, ऑल इंडिया
मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन के असद्दुदीन ओवैसी, नामांकित सतनाम सिंह संधु
और गुलाम नबी आज़ाद हैं। पूर्व विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला भी इस समूह
में जाएंगे। भाजपा के डॉ रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व वाला दूसरा समूह 25 मई
को फ्रांस,
27 मई को इटली, 29 मई को डेनमार्क, एक जून को ब्रिटेन और पांच जून को
जर्मनी जाएगा। समूूह के अन्य सदस्य भाजपा की डॉ डी पुरन्देश्वरी, शिवसेना
(उद्धव ठाकरे) की प्रियंका चतुर्वेदी, नामांकित गुलाम अली खटाना, कांग्रेस
के डॉ. अमर सिंह, भाजपा के समिक भट्टाचार्य और श्री एम जे अकबर हैं। इस
समूह में राजदूत पंकज सरन भी शामिल होंगे। जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष
संजय झा के नेतृत्व वाला तीसरा समूह 22 मई को
जापान, 24 मई को दक्षिण कोरिया, 27 मई को सिंगापुर, 28 मई को इंडोनेशिया और
31 मई को मलेशिया जाएगा। इस समूह के अन्य सदस्य भाजपा की अपराजिता सारंगी,
तृणमूल कांग्रेस के यूसुफ पठान, भाजपा के बृजलाल, माकपा के जॉन ब्रिटास,
भाजपा के प्रधान बरुआ, भाजपा के हेमांग जोशी और सलमान खुर्शीद हैं। राजदूत
मोहन कुमार भी इस समूह का हिस्सा होंगे। शिवसेना के श्रीकांत एकनाथ शिन्दे
के नेतृत्व वाले चौथा समूह 21 मई को
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), 24 मई को कांगो, 28 मई को सिएरा लिओन और 31 मई
को लाइबेरिया जाएगा। इस समूह के अन्य सदस्य भाजपा की बांसुरी स्वराज,
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के ई टी मोहम्मद बशीर, भाजपा के अतुल गर्ग, बीजू
जनता दल के सस्मित पात्रा, भाजपा के मनन कुमार मिश्रा और भाजपा के एस एस
आहलूवालिया हैं। इस समूह में राजदूत सुजॉन चिनॉय भी शामिल होंगे। कांग्रेस
के शशि थरूर के नेतृत्व वाला पांचवां समूह 25 मई को गुयाना, 27 मई
को पनामा, 29 मई को कोलंबिया, 31 मई को ब्राज़ील और तीन जून को अमेरिका
जाएगा। इस समूह के अन्य सदस्य लोक जनशक्ति पार्टी की शांभवी, झारखंड मुक्ति
मोर्चा के सरफराज अहमद, तेलुगु देशम पार्टी के जीएम हरीश बालयोगी, भाजपा
के शशांक मणि त्रिपाठी, भाजपा के भुवनेश्वर कलिता, शिवसेना के मिलिंद
देवड़ा और भाजपा के तेजस्वी सूर्या हैं। इस समूूह में राजदूत तरणजीत संधू
भी शामिल हैं। द्रविड़ मुनेत्र कषगम की कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व वाले
छठवां समूह 22
मई को रूस, 25 मई को स्लोवेनिया, 27 मई को यूनान, 29 मई को लात्विया और 31
मई को स्पेन जाएगा। इस समूह के अन्य सदस्य समाजवादी पार्टी के राजीव राय,
नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ अहमद, भाजपा के कैप्टन बृजेश चौटा,
राष्ट्रीय जनता दल के प्रेमचंद गुप्ता और आम आदमी पार्टी के अशोक मित्तल
हैं। इस समूह में राजदूत मंजीव पुरी और राजदूत जावेद अशरफ भी शामिल होंगे।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला
सातवां समूह 24 मई को कतर, 27 मई को दक्षिण अफ्रीका, 29 मई को इथिओपिया और
एक जून को मिस्र जाएगा। इस समूह के अन्य सदस्य भाजपा के राजीव प्रताप
रूड़ी, आम आदमी पार्टी के विक्रमजीत सिंह साहनी, कांग्रेस के मनीष तिवारी,
भाजपा के अनुराग ठाकुर, तेलुगु देशम पार्टी के लावू श्री कृष्ण देवरायालु,
कांग्रेस के आनंद शर्मा और भाजपा के वी. मुरलीधरन शामिल होंगे। इस समूह में
राजदूत सैयद अकबरुद्दीन भी शामिल होंगे।
No comments