Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, June 27

Pages

ब्रेकिंग

क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली,11 वर्षीय बालक की मौत

    बिलासपुर: रविवार दोपहर झमाझम बारिश के बीच बन्नाक चौक स्थित क्रिकेट मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस दर्दनाक...

  


बिलासपुर: रविवार दोपहर झमाझम बारिश के बीच बन्नाक चौक स्थित क्रिकेट मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय अभिषेक ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य कुछ बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी बच्चों के परिवार वाले तुरंत अस्पताल पहुंचे। मृतक अभिषेक ध्रुव बन्नाक चौक के पास रहता था। वह अन्य बच्चों के साथ रविवार दोपहर क्रिकेट खेलने मैदान गया था। इस दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच ही मैदान के पास आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में अभिषेक आ गया और उसकी मौके पर ही जान चली गई। कुछ बच्चों और वहां मौजूद लोगों को भी बिजली की तीव्रता से झटका लगा। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। दो लोगों को चोट भी आई थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी भी मिल चुकी है। -किशोर केंवट, सिरगिट्टी थाना प्रभारी।

No comments

प्रधानमंत्री जनमन योजना से संवर रहा है, पहाड़ी कोरवा जनजातियो...

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम जोकारी में लगाया ग...

लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद...

पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल...

रायपुर सूटकेस हत्याकांड...इन 6 बड़ी वजहों से फंसे आरोपी

5 जुलाई को नगरीय निकाय के कर्मचारियों का प्रदर्शन

बाबा तरुण का विदेशी लड़कियों साथ वीडियो वायरल

100 डॉक्टर्स का हुआ ट्रांसफर

मेकाहारा में हॉस्पिटल के गार्ड ने की चोरी

पद्मश्री हास्य कवि सुरेंद्र दुबे का निधन