Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, June 28

Pages

ब्रेकिंग

राजधानी सहित प्रदेश के कई हुई झमाझम बारिश,14 जून तक आ सकता है मानूसन

    रायपुर: राजधानी समेत प्रदेश के अलग- अलग हिस्सों में मानसून 14 जून तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन उससे पहले ही मंगलवार की शाम कई इलाको...

  


रायपुर: राजधानी समेत प्रदेश के अलग- अलग हिस्सों में मानसून 14 जून तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन उससे पहले ही मंगलवार की शाम कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि फिलहाल प्री-मानसून की बारिश हो रही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए 14 जून से अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना है, जिससे प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, तापमान में चार डिग्री तक गिरावट होगी। वर्तमान में कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जो मानसून की प्रगति में सहायक होंगी।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की भी आशंका व्यक्त की गई है। नागरिकों को इस दौरान सतर्कता बरतनी बेहद आवश्यक है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों को ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है। आंचल में अभी बादलों की स्थिति बनी रहेगी जिसके कारण अधिकतम तापमान में बहुत अधिक वृद्धि की संभावना अब नहीं है। इधर मंगलवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। शाम को चली तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी और उमड़ से थोड़ी राहत मिली।

मंगलवार को बिलासपुर का मौसम अचानक बदल गया। दोपहर बाद तेज व ठंडी हवाएं चली। शहर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई पर 41.7 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 38.6 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में वर्षा की गतिविधियां अब धीरे-धीरे तेज होंगे। डॉ. एचपी चंद्रा के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने के लिए 14 जून से अनुकूल परिस्थितियां बन रही है।

No comments

विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीस...

ढोंगी बाबा पर कार्रवाई करने वाले TI का ट्रांसफर, बाबा ने दे...

थाना परिसर में पार्षद पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज

कदाचरण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार...

जब एक्टर्स के सीन्स बन गए वायरल मीम्स, जानिए क्या रहा उनका र...

2030 तक छत्तीसगढ़ का रेल नेटवर्क होगा दोगुना

हाई कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को नहीं दी राहत

जिंदा जलाने के लिए घर बंद करके लगा दी आग