Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 5

Pages

ब्रेकिंग

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा से बदसलूकी का मामला, BJP नेताओं में आक्रोश

  राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के अवेली गांव में शुक्रवार सुबह एक शर्मनाक घटना सामने आई, जहां पूर्व प्रधानमंत्री और भ...

 


राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के अवेली गांव में शुक्रवार सुबह एक शर्मनाक घटना सामने आई, जहां पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जूतों की माला पहना दी। यह सुबह पांच बजे के करीब ग्रामीणों ने देखा, तो उन्होंने तत्काल जालबांधा पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक कोमल जंघेल समेत कई भाजपा नेता भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


No comments