Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 11

Pages

ब्रेकिंग

राज्य के रजत जयंती पर इस बार होगा भारतीय वायुसेना का प्रदर्शन

     00 सांसद बृजमोहन की पहल पर रक्षा मंत्री ने दी स्वीकृति रायपुर। 1 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य बने 25 वर्ष पूर्ण हो जाएगा और इस खास ...

  

 00 सांसद बृजमोहन की पहल पर रक्षा मंत्री ने दी स्वीकृति
रायपुर। 1 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य बने 25 वर्ष पूर्ण हो जाएगा और इस खास मौके पर रायपुर सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा राजधानी में एक भव्य एरोबेटिक डिस्प्ले किया जाएगा। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति, प्रेरणा और गर्व का भाव जगाने वाला होगा।


इस आयोजन की स्वीकृति रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा किए गए आग्रह पर भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम को रायपुर में प्रदर्शन हेतु प्रस्तावित समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए भारतीय वायुसेना की टीम द्वारा निर्धारित अभ्यास एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होगा।
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस हमारे लिए गर्व और आत्मसम्मान का दिन है। इस दिन राजधानी में भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम का प्रदर्शन प्रदेशवासियों के लिए एक अविस्मरणीय क्षण होगा। यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, अनुशासन और देशभक्ति को और मजबूत करेगा। मैं इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

No comments

सौर ऊर्जा से हेमलता का घर जगमगाया - बिजली बिल से मिली आज़ादी

महतारी वंदन योजना से बदल रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंद...

युक्तियुक्तकरण नीति से प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में शिक्षा की...

न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल होंगे छत्तीसगढ़ उच्च न्याय...

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने खरसिया में वरिष्ठ व्यवहार न्...

पुलिस के लिए जनता के मन में सम्मान और अपराधियों में भय होना...

तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक – अरुण साव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजधा...

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता...

मेधावी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए तत्पर है राज्य सरक...