Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

उत्कल एक्सप्रेस की लेटलतीफी से नाराज यात्रियों ने स्टेशन पर किया हंगामा

   बिलासपुर: पुरी से योगनगरी ऋषिकेश जा रही उत्कल एक्सप्रेस की लेटलतीफी से नाराज यात्रियों ने सोमवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में जमकर हंगा...

  

बिलासपुर: पुरी से योगनगरी ऋषिकेश जा रही उत्कल एक्सप्रेस की लेटलतीफी से नाराज यात्रियों ने सोमवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में जमकर हंगामा किया। यात्रियों को इसी स्टेशन से भगत की कोठी एक्सप्रेस पकड़कर भोपाल और नागपुर जाना था, लेकिन उत्कल एक्सप्रेस के अत्यधिक विलंब से पहुंचने के कारण वे अपनी कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ नहीं पाए। जानकारी के अनुसार, उत्कल एक्सप्रेस को बिलासपुर स्टेशन पर दोपहर 2:15 बजे पहुंचना था, लेकिन यह ट्रेन निर्धारित समय से करीब चार घंटे से अधिक देरी से शाम 6:30 बजे पहुंची। इस बीच भगत की कोठी एक्सप्रेस पहले ही शाम 6:25 बजे रवाना हो चुकी थी। जब यात्रियों को यह सूचना मिली, तो वे सीधे स्टेशन मास्टर और रेलवे अधिकारियों से जवाब मांगने पहुंचे। 

No comments