Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 11

Pages

ब्रेकिंग

रायपुर के सैलून दुकान में महिला से रेप

  

रायपुर में सैलून दुकान में महिला से रेप की वारदात हुई है। दुकान के संचालक ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाया, फिर उसे अपने हवस का शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि, महिला को चावल चुनने के लिए एक युवक काम पर लेकर आया था।

यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी का है। चौकी प्रभारी बालेश्वर लहरे के मुताबिक, महिला रोजी मजदूरी का काम करती है। शिव घृतलहरे नाम का युवक उसे घर में चावल चुनने के बहाने लेकर आया। काम करने के दौरान उसने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया लेकिन आरोपी नहीं माना। जिसके बाद महिला घर से भाग कर रास्ते में एक सैलून दुकान में घुस गई।

दुकानदार ने शटर गिराकर किया रेप

जानकारी के मुताबिक, सैलून दुकान का संचालक योगेश सेन ने महिला को बैठाया। महिला ने अपनी आप बीती सुनाई। इसके बाद योगेश ने महिला की मजबूरी का फायदा उठा लिया। उसने दुकान का शटर बंद कर जबरन महिला के साथ बलात्कार किया। फिर उसे बंधक बना लिया। आरोपी ने महिला को रात भर अपने साथ दुकान में ही रखा। अगले दिन सुबह महिला को उसने बाहर निकाला।

महिला ने घर पहुंचकर अपने पति को पूरी कहानी बताई। इसके बाद महिला अपने परिवार के साथ सिलतरा पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि, एक आरोपी को छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है, वही सैलून दुकान के संचालक पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

No comments

सौर ऊर्जा से हेमलता का घर जगमगाया - बिजली बिल से मिली आज़ादी

महतारी वंदन योजना से बदल रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंद...

युक्तियुक्तकरण नीति से प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में शिक्षा की...

न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल होंगे छत्तीसगढ़ उच्च न्याय...

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने खरसिया में वरिष्ठ व्यवहार न्...

पुलिस के लिए जनता के मन में सम्मान और अपराधियों में भय होना...

तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक – अरुण साव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजधा...

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता...

मेधावी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए तत्पर है राज्य सरक...