Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, July 20

Pages

ब्रेकिंग

महिला आरक्षक का शव कपड़े के फंदे में पंखे से लटका हुआ मिला

  कोंडागांव। केशकाल थाना क्षेत्र अंर्तगत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिला आरक्षक की लाश फंदे में लटकती मिली है। मृतिका साक्षी पटेल उम्र 24 साल...

 

कोंडागांव। केशकाल थाना क्षेत्र अंर्तगत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिला आरक्षक की लाश फंदे में लटकती मिली है। मृतिका साक्षी पटेल उम्र 24 साल वर्ष, केशकाल थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ थी। बुधवार सुबह उसका शव शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित घर में लटका मिला। पुलिस ने 2 जुलाई की सुबह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका साक्षी पटेल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वह अकेली रहती थी। साक्षी 5 साल पहले बस्तर फाइटर में आरक्षक पद पर भर्ती हुई थी। 1 जुलाई मंगलवार को उसने दिन की ड्यूटी की थी। इसके बाद नाइट ड्यूटी रात 10 बजे से लगी थी, लेकिन वह थाने नहीं गई। बुधवार सुबह महिला आरक्षक ने लंबे समय तक दरवाजा नहीं खोला। आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा बंद मिला उन्होंने महिला आरक्षक को आवाज लगाई, कोई जवाब नहीं आने पर अधिकारी दरवाजा तोड़ कर कमरे में घुसे, अंदर साक्षी का शव कपड़े के फंदे में पंखे से लटका हुआ मिला। साक्षी के पिता नारायणपुर में पुलिस में हवलदार के पद पर पदस्थ है। मूल रूप से इनका परिवार मध्यप्रदेश के रीवा का रहने वाला है। पुलिस विभाग के कर्मियों को 5 हाउसिंग बोर्ड के आवास मिले हैं। इनमें से एक में साक्षी रहती थी।

No comments

स्कूल में शराब पी रहे प्रधान पाठक का विडियाें हुआ वायरल

256 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही

तीन युवकों पर गिरा आकाशीय बिजली, एक की मौत, दो घायल

शराब घोटाले में 28 अफसरों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

पति ने गुस्से में पत्नी को मारा चाकू, अतड़ियां तक बाहर आ गईं

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज की कॉल डिटेल्स याचिका

पूर्व मंत्री लखमा की जमानत याचिका खारिज

78 लाख टन चावल खरीदने के लिए केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति

चार युवकों की जिंदा जलकर मौत

केके श्रीवास्तव के खिलाफ एक और केस दर्ज