क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में एक बार फिर बम धमाका हुआ है। शहर के जरघून रोड के पास हुए इस फिदायीन हमले ने...
क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में एक बार फिर बम धमाका हुआ है। शहर के जरघून रोड के पास हुए इस फिदायीन हमले ने पूरे इलाके को हिला दिया। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की आवाजें गूंजने लगीं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां आपातकालीन सेवाएं सक्रिय कर दी गई हैं। पिछले एक महीने में क्वेटा में यह दूसरा बड़ा धमाका है।



No comments