Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

मेडिकल कॉलेज के छात्र ने खुद को गोली मारी

   बिलासपुर: राजकिशोर नगर शक्ति चौक के पास रहने वाले 21 वर्षीय संस्कार सिंह ने रविवार देर रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। संस्कार म...

  

बिलासपुर: राजकिशोर नगर शक्ति चौक के पास रहने वाले 21 वर्षीय संस्कार सिंह ने रविवार देर रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। संस्कार मेडिकल कॉलेज का छात्र था और लंबे समय से डिप्रेशन में बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त वह कमरे में अकेला था। देर रात अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया तो संस्कार खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसे तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

No comments