दंतेवाड़ा: इंद्रावती नदी पार स्थित मालेवाही थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह माओवादियों की प्रेशर आईडी की चपेट में आकर सीआरपीएफ के इंस्पेक्ट...
दंतेवाड़ा:
इंद्रावती नदी पार स्थित मालेवाही थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह
माओवादियों की प्रेशर आईडी की चपेट में आकर सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर समेत 2
जवान घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ये जवान सीआरपीएफ 195 वीं वाहिनी
मुख्यालय से सातधार एवं मालेवाही के मध्य माओवादी विरोधी अभियान अंतर्गत
एरिया डोमिनेशन व डिमाइनिंग के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान लगभग सुबह
10:30 बजे सातधार पुल से 800 मीटर आगे माओवादियों के द्वारा लगाए प्रेशर
आईईडी के चपेट में आ गए। घायल जवानों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जिला
अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती किया गया है।



No comments