इंदौर: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के खिलाफ अमेरिका में जमकर नारेबाजी हुई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन ...
इंदौर: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के खिलाफ अमेरिका में जमकर नारेबाजी हुई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन के लिए पहुंचे यूनुस के खिलाफ लोगों ने यूएन के बाहर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यूएन मुख्यालय के बाहर यूनुस गो बैक और यूनुस पाकिस्तान जाओ के नारे लगाए।
दरअसल, बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख यूनुस संयुक्त राष्ट्र महासभा के चौथे दिन संबोधन के लिए पहुंचे हुए थे। जहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। मुख्यालय के बाहर जमा प्रदर्शनकारियों ने नोबेल पुरस्कार विजेता पर पक्षपात करने और बांग्लादेश में खराब शासन करने का आरोप लगाया। इस विरोध प्रदर्शन का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया के तौर पर यह UNGA में दूसरा भाषण है। बांग्लादेश में 2024 में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद से अब तक वहां चुनाव नहीं हो सके हैं। ऐसे में यूनुस ही वहां की अंतरिम सरकार के मुखिया बने हुए हैं। उन पर कई प्रकार के आरोप भी लग रहे हैं। वहीं यूनुस ने समय-समय पर कई भारत विरोधी बयान भी दिए हैं।
बता दें कि 2024 में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हुए कथित तौर पर छात्रों के प्रदर्शन ने उनकी 15 साल पुरानी सरकार को उखाड़ दिया था। जिसके बाद से ही बांग्लादेश में राजनीतिक अशांति की स्थिति है। इस हिंसक आदोलन के बाद बांग्लादेश में शासन चलाने के लिए एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया, जिसके मुखिया नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस बने।
यूनुस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उनकी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यूनुस की सरकार बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदूओं पर हमले की अनुमति देती है। लोगों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसाओं पर चिंता जतायी है। साथ ही यूनुस की अंतरिम सरकार पर पक्षपात करने और खराब शासन करने का आरोप लगाया है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान मोहम्मद यूनुस ने कहा कि पिछले साल इस प्रतिष्ठित सभा में मैंने आपसे एक ऐसे देश की बात की थी जिसने हाल के दिनों में एक आंदलोन को देखा था। मैंने आपके साथ परिवर्तन की हमारी आकंक्षाओं को साझा किया। आज मैं आपको यहां बताने के लिए खड़ा हूं कि हम अब काफी आगे निकल चुके हैं।



No comments