Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

होटल के कमरे में मिला गेल कंपनी के GM का शव

   रायगढ़: रायगढ़ के एक थ्री स्टार होटल के कमरे से गेल इंडिया कंपनी के जीएम की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच ...

  

रायगढ़: रायगढ़ के एक थ्री स्टार होटल के कमरे से गेल इंडिया कंपनी के जीएम की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, तेजकुमार बड़ा (57) सिविल लाइन, बिलासपुर के रहने वाले थे। वे 24 अक्टूबर से रायगढ़ के थ्री स्टार होटल ट्रिनिटी ग्रैंड में रहकर अपनी टीम के साथ गेल इंडिया कंपनी के ऑफिस का संचालन कर रहे थे। वे कंपनी में जीएम के पद पर पदस्थ थे। होटल के कमरे से ही काम कर रहे थे।

शनिवार की रात तेजकुमार ने रोज़ की तरह अपने कमरे में जाकर आराम किया। सुबह परिजनों ने उनके मोबाइल पर काल कर संपर्क करने की कोशिश की, तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने होटल प्रबंधन से संपर्क किया और हालचाल जानने को कहा।

मैनेजर और कर्मचारी जब तेजकुमार के कमरे पर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। मास्टर चाबी से दरवाजा खोलने पर देखा कि तेजकुमार कमरे में जमीन पर पड़े थे। तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई और जिंदल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

No comments