Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की रोमांचक जीत, 36 साल बाद पाक टीम को मिली ऐसी जीत

   नई दिल्ली  । रावलपिंडी में खेले गए पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान ने रोमांचक...

  

नई दिल्ली  । रावलपिंडी में खेले गए पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान ने रोमांचक जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने किया, लेकिन पाकिस्तान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 299 रन बनाए। टीम की ओर से सलमान आगा चमके, जिन्होंने 87 गेंदों पर नाबाद 105 रन की पारी खेली। उनके अलावा हुसैन तलत ने 62 और मोहम्मद नवाज ने नाबाद 36 रन जोड़े। श्रीलंका की तरफ से असीथा फर्नांडो को 2 विकेट और दुश्मन्था चमीरा को 1 सफलता मिली।

No comments