Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

4 परिवारों के 21 मतांतरित सदस्य मूल धर्म में लौटे

   कांकेर: क्षेत्र में मतांतरण से बढ़ती असंतुष्टि के बीच ग्राम कोडेकुर्से में रविवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें आसपास के 30 गां...

  

कांकेर: क्षेत्र में मतांतरण से बढ़ती असंतुष्टि के बीच ग्राम कोडेकुर्से में रविवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें आसपास के 30 गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। बैठक में मतांतरण रोकने के लिए एक संयुक्त सामाजिक पहल के रूप में मूल संस्कृति बचाव समिति का गठन किया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान सुरुंगदोह और साधुमीचगांव के 4 परिवारों के कुल 21 सदस्यों ने सार्वजनिक रूप से अपने मूल धर्म में वापसी की घोषणा की। परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार गायता, पटेल, समाज प्रमुखों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना, पीला चावल (अक्षत) और पगड़ी बांधकर इन परिवारों का स्वागत किया गया। स्थानीय समाज ने इसे क्षेत्रीय संस्कृति और सामाजिक एकता के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

No comments