Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

स्थायी नौकरी छोड़ने वाले 90 ऑपरेटर मात्र 10 दिन में बाहर

   गरियाबंद। प्रदेश में धान खरीदी सीजन के दौरान हड़ताल के कारण उत्पन्न संकट ने 90 युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। राज्य सरकार के...

  

गरियाबंद। प्रदेश में धान खरीदी सीजन के दौरान हड़ताल के कारण उत्पन्न संकट ने 90 युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। राज्य सरकार के निर्देश पर आपातकाल में भर्ती किए गए इन कंप्यूटर ऑपरेटरों को, तीन साल तक काम देने के मौखिक आश्वासन के बावजूद, केवल 10 दिन में ही सेवा से हटा दिया गया है। अपनी स्थायी नौकरियों को छोड़कर आए ये युवा अब न्याय की तलाश में कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।यह मामला तब शुरू हुआ जब धान खरीदी के महत्वपूर्ण समय में प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। धान खरीदी व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए राज्य शासन ने सभी जिलों में नई भर्तियां कीं। इसी क्रम में, गरियाबंद जिले के 90 खरीदी केंद्रों के लिए 90 युवाओं का चयन किया गया।

No comments