Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

उत्तरी छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी ठंड

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 12 से 15 नवंबर तक उत्तर और मध्य ...

  

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 12 से 15 नवंबर तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों के एक-दो हिस्सों में तीव्र शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और कोरबा जिलों में भी ठंडी हवाएं असर दिखा सकती हैं। रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 13.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 1.5 और 4.1 डिग्री कम रहा। प्रदेश में सबसे ठंडी जगह अंबिकापुर रही, जहां तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जगदलपुर में सबसे ज्यादा 30.2 डिग्री तापमान रहा।

No comments