Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

नई सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी

   रायपुर: राज्य सरकार ने प्रदेश की 14 नई सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई छ...

 

 रायपुर: राज्य सरकार ने प्रदेश की 14 नई सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक में ये निर्णय लिया गया। राज्य में अभी सिंचाई क्षमता 21.40 लाख हेक्टेयर है। हालांकि वास्तविक सिंचाई 11 लाख हेक्टेयर में ही हो रही है। राज्य गठन के समय प्रदेश में सिंचाई क्षमता 13.28 लाख हेक्टेयर रही है। प्रदेश की सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए मंथन के बाद नई परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इन परियोजनाओं के माध्यम प्रदेश में लगभग एक लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी।

No comments