इंदौर। अपने खेल से मध्य प्रदेश का नाम रोशन करने वाली महिला क्रिकेटरों पर अब महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए फ्रेंचाइजी टीमों क...
इंदौर। अपने खेल से मध्य प्रदेश का नाम रोशन करने वाली महिला क्रिकेटरों पर अब महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए फ्रेंचाइजी टीमों की निगाह टिकी है। डब्ल्यूपीएल की पहली मेगा नीलामी गुरुवार को नई दिल्ली में होगी। इसमें मध्य प्रदेश की 12 महिला खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें इंदौर की आयुषी शुक्ला, अनादि तागड़े और प्रियंका कौशल भी हैं। अपनी तेज गेंदबाज से भारत को इसी माह विश्व कप जिताने वाली मध्य प्रदेश की क्रांति गौड़ को लेने के लिए फ्रेंचाइजी टीमों में होड़ रहेगी। नई दिल्ली में पहली बार होने वाली नीलामी प्रक्रिया में रेलवे और दिल्ली की सबसे ज्यादा 15-15 खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं मुंबई की 14 खिलाड़ी हैं। मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की 12-12 खिलाड़ियों को भी नीलामी में शामिल किया गया है।



No comments