रायपुर। प्रतिबंधित आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से जुड़े होने के आरोप में रायपुर में गिरफ्तार दो मुस्लिम कि...
रायपुर।
प्रतिबंधित आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से
जुड़े होने के आरोप में रायपुर में गिरफ्तार दो मुस्लिम किशोरों के मोबाइल
फोन से राज्य के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) को कई अतिसंवेदनशील डिजिटल
साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि इन
किशोरों ने राज्य के विभिन्न शहरों के 100 से अधिक किशोरों और युवाओं को
जेहादी नेटवर्क से जोड़ा था। एटीएस अब इन सभी लोगों को तलब कर पूछताछ कर
रही है। दोनों आरोपितों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम
(यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनके कब्जे से देश विरोधी
गतिविधियों की जानकारी, खुफिया नक्शे आदि बरामद हुए हैं। जांच में यह तथ्य
भी सामने आया है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस के पाकिस्तानी माड्यूल ने इन
किशोरों के माध्यम से त्योहारों के दौरान हिंसा फैलाने की योजना बनाई थी।



No comments