Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

एक करोड़ के इनामी रामधेर समेत 12 माओवादियों का सरेंडर

   राजनांदगांव: एमएमसी जोन में सक्रिय बड़े माओवादी और सीसी सदस्य रामधेर ने आखिरकार हथियार (Top Maoist Surrenders) डाल दिए। रामधेर के समर्प...

  

राजनांदगांव: एमएमसी जोन में सक्रिय बड़े माओवादी और सीसी सदस्य रामधेर ने आखिरकार हथियार (Top Maoist Surrenders) डाल दिए। रामधेर के समर्पण के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब एमएमसी (मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़) जोन को माओवादी मुक्त मान रही हैं। राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में उन्होंने अपने 11 साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया। सोमवार तड़के ये सभी माओवादी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के बकरकट्टा थाने पहुंचे। वे पिछले कुछ दिनों से राजनांदगांव पुलिस संपर्क में थे। बालाघाट में भोरमदेव कमेटी के 10 माओवादियों के रविवार को हुए समर्पण के ठीक अगले दिन सीसीएम रामधेर ने भी आत्मसमर्पण कर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी राजनांदगांव पहुंचे।

No comments