Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

किसान शोभित राम ने बेचा 18 क्विंटल धान प्राप्त राशि से घर बनान में उपयोग

   रायपुर । समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज कोरिया जिले के ग्राम कंचनपुर निवासी 45 वर्षीय किसान शोभित राम यादव ने सहकारी समिति, ...

  

रायपुर । समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज कोरिया जिले के ग्राम कंचनपुर निवासी 45 वर्षीय किसान शोभित राम यादव ने सहकारी समिति, जामपारा में पहुंचकर धान विक्रय किया। उन्होंने समिति के माध्यम से टोकन प्राप्त किया था। किसान रामाधिन ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 0.3600 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 18 क्विंटल धान की बिक्री के साथ उन्होनें 1 क्विंटल धान की राषि समर्पण भी किया है। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 42,642 रुपए की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे आगामी खेती और दैनिक जरूरतों में व्यय करेंगे।

No comments