Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

गढ़चिरौली में 82 लाख के इनामी 11 माओवादियों ने डाले हथियार

  राजनांदगांव। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। यहां 82 लाख के ईनामी 11 माओवादी बुधवार को डीजीपी रश्मि शुक्ला...

 

राजनांदगांव। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। यहां 82 लाख के ईनामी 11 माओवादी बुधवार को डीजीपी रश्मि शुक्ला के समक्ष सरेंडर हुए। आत्मसमर्पण करने वालों में 2 DVCM, 3 PPCM, 2 ACM और 4 सदस्य रैंक के माओवादी शामिल हैं। सभी लंबे समय से पुलिस को विभिन्न वारदातों में वांछित थे। लगातार माओवादियों की मुख्यधारा में वापसी से सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल बढ़ा है। जानकारी के अनुसार हथियार डालने वालों में रमेश उर्फ भीमा (DVCM), भीमा उर्फ सीडू (DVCM), पोइरये उर्फ लक्की, रतन उर्फ सना, कमला उर्फ राचा, ओरिये उर्फ कुमारी, रामजी उर्फ मुरा, सोनू पोइरयाम, प्रकाश उर्फ पांडू, सिता उर्फ जैनी और साईनाथ शंकर मड़े शामिल हैं। इनमें रमेश उर्फ भीमा और रामजी उर्फ मुरा गढ़चिरोली जिले के रहने वाले हैं, जबकि अन्य 9 माओवादी छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और कांकेर जिलों से आते हैं।

No comments